Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Weather Update : 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यूपी में 19 की मौत, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Weather Update : 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यूपी में 19 की मौत, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात

Featurednational

Weather Update : 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यूपी में 19 की मौत, कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात

Hum Vatan News
Last updated: July 10, 2026 10:07 AM
By
Hum Vatan News
Share
Monsoon fury: Heavy rain alert for 17 states.
Monsoon fury: Heavy rain alert for 17 states.
SHARE
× Popup Image

Weather Update : नई दिल्ली। देशभर में सक्रिय हुए मानसून ने गुरुवार को कई राज्यों में भारी तबाही मचाई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर जलभराव, पेड़ गिरने, सड़क धंसने, भूस्खलन और वज्रपात जैसी घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Monsoon fury: Heavy rain alert for 17 states.
Monsoon fury: Heavy rain alert for 17 states.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से थमी रफ्तार

- Advertisement -
HTML5 Icon

राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। प्रमुख सड़कों पर घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। दिल्ली के भोगल अंडरपास में पानी भरने से एक लग्जरी कार फंस गई, जबकि ईस्ट ऑफ कैलाश और रोहिणी में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में सड़क धंसने से एक कार गड्ढे में समा गई। कई सोसायटियों और अपार्टमेंट में पानी भरने से 200 से अधिक वाहन खराब हो गए।

उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात से 19 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में मानसून का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बारिश और वज्रपात से जुड़े हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। गाजियाबाद में जलभराव में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची और नाले में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

पूर्वांचल के कई जिलों में वज्रपात से सात लोगों की जान चली गई। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा …भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा.

60 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर सहित कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से बना सक्रिय मौसम तंत्र मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुका है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा हो रही है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन से बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण 84 से अधिक सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। चारधाम यात्रा मार्ग भी कई स्थानों पर प्रभावित हुआ है। नैनीताल झील का जलस्तर बढ़ने के कारण नौकायन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तेज बहाव के कारण लगभग 100 फीट लंबा बेली ब्रिज पानी में डूब गया। कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी नुकसान

गुजरात के सूरत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। बाढ़ जैसे हालात के कारण करीब 3,900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बाढ़ के दौरान एचपीसीएल के बाटलिंग प्लांट से लगभग 3,000 गैस सिलेंडर नदी में बह गए। पुणे में इमारत गिरने की घटना में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

नदियां उफान पर, प्रशासन अलर्ट

लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कई जिलों में प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन और राहत दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

लोगों के लिए प्रशासन की सलाह

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। जलभराव वाले इलाकों, नदियों और नालों के पास जाने से परहेज करें तथा बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों में न रहें। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Paper Leak : पेपर लीक का अनोखा तरीका आया सामने, सुई से खोला लिफाफा और 11 हजार में किया सौदा
Featured छत्तीसगढ़
पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर High Court’ का बड़ा आदेश, मामूली सजा से नहीं छीना जा सकता हक
Featured छत्तीसगढ़
New Zealand Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक, 16 साल की उम्र होगी न्यूनतम सीमा
Featured international
Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’
Featured मनोरंजन
Maharashtra Amravati Hospital Fire : 39 नवजातों से भरा था NICU, आग में 3 मासूमों की गई जान
Featured national
Mumbai Ganesh Idol Egg Attack : गणेश प्रतिमा पर अंडे फेंकने का आरोप, हिंदू संगठनों के जुटने के बाद बढ़ा तनाव
Featured national
CM Vijay Schemes for Women : महिलाओं को हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त LPG सिलिंडर, फ्री बस यात्रा का भी ऐलान
Featured national
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, 7 जेलों में शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था; कैदियों को मिलेगा रोजगार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मंदिर में पुराने चोरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Maruti Baleno Facelift Launch
automobileFeatured

Maruti Baleno Facelift Launch : मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?