रायपुर 12 नवम्बर 2026.विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम कोलर में ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी व मां वीणापाणी के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस वर्ष सम्मान समारोह में गांव के 18 डाक्टर तथा दसवीं बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले 10 छात्र छात्राओं को व गौरव सम्मान संतोष यदु जी प्रदेशाध्यक्ष यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़, समाजसेवी संस्था वक्ता मंच रायपुर के शुभम साहू व उनकी पूरी टीम को व मानव सेवा मिशन बालको कोरबा को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद लोकसभा व पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ रहे वही कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में राज्यमंत्री दर्जा राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र जी रहे तथा अध्यक्ष अभनपुर के लोकप्रिय विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम के रुप मे छत्तीसगढ़ की लोककला लोकगाथा पंडवानी सुश्री दुर्गा साहू व टीम द्वारा दिया गया। ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित तथा गुडलाइफ हास्पिटल रायपुर के संचालक डाक्टर सत्यजीत साहू (एमबीबीएस एमडी) ने कहा कि हम सफलता के किसी भी पायदान में चले जाएं लेकिन अपनी जड़े व संस्कृति से हमेशा जुड़े रहना चाहिए तभी हमारे जीवन कि सार्थकता है। प्रभात मिश्र जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को अपनी महतारी भाखा के लिए मिलकर काम करना है तथा छत्तीसगढ़ भाषा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वही इंद्रकुमार साहूजी विधायक अभनपुर ने गांव कोलर को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए अंडरग्राउंड नाली निमार्ण के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की तथा गांव के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की खूब प्रशंसा करतें हुए कहा अब मेरिट में गांव के बच्चे भी स्थान बना रहे हैं तथा पीएससी यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर गांव समाज का नाम रौशन कर रहें हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु जी ने कहा कि गांव के किसी भी लोगों को ट्रायसाइकिल या अन्य जरुरी सामग्री की जरुरत पड़ती है तो उनका सहयोग सदैव जरुरतमंद के लिए रहेगा तथा उनके द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 5 हजार रु सहयोग राशि देने की बात कही गई। सम्मानित चिकित्सकों में डाक्टर सत्यजीत साहू ,देवनाथ साहू ,रमेश साहू ,धनेश्वर साहू,तोषण साहू,तिजेश यादव ,दीपक साहू,हर्षा चंद्राकर ,विवेक साहू,कमलेश मंडल,कमलजीत साहू ,गिरधर साहू ,रामशरण यादव
मोहन पाल शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि व अतिथि के रुप मे श्रीं अन्नू तारक जी सभापति जिला पंचायत रायपुर, संतोष यदु जी प्रदेशाध्यक्ष यादव ठेठवार समाज छत्तीसगढ़, राघवेन्द्र साहूजी रायपुर ग्रामीण जिला खनिज न्यास सदस्य, गुरुनारायण यादव जी डीएसपी, तनु महेश साहू जनपद सदस्य कोलर सारखी, शकुंतला महेश्वर बांधे सरपंच ग्राम पंचायत कोलर तथा प्रकाश साहू व आयोजन समिति से हरिराम यादव संरक्षक सौम्य मिश्रा अध्यक्ष, गजेन्द्र कुमार साहू, गज्जू यादव, सत्येन्द्र साहू, मनोज पटेल, टिकू साहू, यशकुमार, रघुराम साहू, भारत ध्रुव , दीपक साहू, संतोष साहू, शेष नारायण साहू, त्रिलोकी साहू व सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि डिकेश्वर साहू ने किया तथा आभार प्रकट डाक्टर तोषण साहू द्वारा किया गया।



