Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार.

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 7:22 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर,12 नवंबर 2026/ खेती के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो जाए और फसल अच्छी हो, यही हर किसान की सबसे बड़ी उम्मीद होती है। सीमित कृषि भूमि और आर्थिक संसाधनों के अभाव में कई बार किसानों को इन छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। नारायणपुर जिले के किसान श्री नरेन्द्र कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में कठिनाइयों का सामना करने वाले नरेन्द्र कुमार के जीवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नई उम्मीद लेकर आई है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनकी खेती को संबल देने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नारायणपुर जिले के वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई निवासी श्री नरेन्द्र कुमार, पिता श्री रामचंद्रा, के पास मात्र 0.368 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसी छोटी सी जमीन पर खेती करके वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के कारण पहले उन्हें खेती के लिए खाद, बीज, कृषि दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने से खेती की तैयारियां भी प्रभावित होती थीं।

*पीएम किसान सम्मान निधि ने बदली खेती की तस्वीर*

- Advertisement -
HTML5 Icon

नरेन्द्र कुमार बताते हैं कि कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना पंजीयन कराया। योजना का लाभ मिलने से उनकी खेती-किसानी में सकारात्मक बदलाव आने लगा। अब उन्हें प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं।
समय पर कृषि संसाधनों की उपलब्धता से खेती के कार्यों को गति मिली है। इसका सकारात्मक प्रभाव कृषि उत्पादन पर भी पड़ा है। नरेन्द्र कुमार के अनुसार योजना से मिलने वाली सहायता ने खेती की लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने में मदद की है, जिससे उनकी आय और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*आर्थिक सहायता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास*

नरेन्द्र कुमार कहते हैं कि छोटे किसानों के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता बहुत मायने रखती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने उन्हें खेती की जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है। अब वे पहले की अपेक्षा अधिक आत्मविश्वास के साथ कृषि कार्य कर पा रहे हैं। खेती से होने वाली आमदनी में सुधार के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।
योजना से मिले लाभ ने नरेन्द्र कुमार को दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया है। वे अपने आसपास के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हैं और पात्र किसानों को इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

*किसानों की खुशहाली की दिशा में सार्थक पहल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से खेती-किसानी को मिले आर्थिक संबल के लिए नरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार की यह सहायता छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : पटवारी आंदोलन पर सरकार का कड़ा रुख, 99 पटवारियों की सेवा में ब्रेक, 17 निलंबित’ मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन…पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन. राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’…छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखें फाइनल, दिसंबर में चार दिन चलेगा सदन, सचिवालय ने जारी की सूचना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल, दो अलग-अलग हत्याओं से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahadev Online Betting App Case’ में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर की जेल अवधि बढ़ी, ED को कोर्ट से झटका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?