Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG BREAKING : डबल मर्डर केस के उम्रकैद कैदी की दर्दनाक मौत’ बिलासपुर जेल में आत्महत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG BREAKING : डबल मर्डर केस के उम्रकैद कैदी की दर्दनाक मौत’ बिलासपुर जेल में आत्महत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : डबल मर्डर केस के उम्रकैद कैदी की दर्दनाक मौत’ बिलासपुर जेल में आत्महत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Hum Vatan News
Last updated: July 30, 2026 1:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG BREAKING : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। डबल मर्डर मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला था। वह पिछले करीब 10 वर्षों से सेंट्रल जेल में बंद था।

Contents
जलती भट्ठी में कूदकर दी जानडबल मर्डर केस में काट रहा था उम्रकैदएक महीने में पांच बंदियों की मौत से उठे सवालजांच में जुटा प्रशासन

जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

जानकारी के अनुसार, बुधवार को जेल परिसर में संचालित गैसीफायर प्लांट के पास कामकाज चल रहा था। इसी दौरान राहुल अचानक जलती हुई भट्ठी की ओर दौड़ा और उसमें छलांग लगा दी। घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और जेल कर्मचारी उसे रोक नहीं सके। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

डबल मर्डर केस में काट रहा था उम्रकैद

राहुल उर्फ विकेश कंवर डबल मर्डर के मामले में दोषी ठहराया गया था और उसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह लगभग दस वर्षों से बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके व्यवहार और मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी तनाव या अवसाद से तो नहीं गुजर रहा था।

हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

एक महीने में पांच बंदियों की मौत से उठे सवाल

सबसे गंभीर बात यह है कि बिलासपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने के भीतर यह पांचवें बंदी की मौत बताई जा रही है। लगातार हो रही मौतों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मानवाधिकार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की गहन जांच जरूरी है, ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे व्यक्तिगत कारण हैं या जेल प्रबंधन से जुड़ी कोई गंभीर खामी।

जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में पंचनामा कार्रवाई के साथ-साथ जेल कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

जेल प्रशासन का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में विदेश से आरोपी को लाने की तैयारी, सुब्बू के लिए दुबई पहुंची ACB-EOW टीम
Featured छत्तीसगढ़
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने में 16.54 करोड़ रुपये का चालान वसूला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : झूले पर बैठने को लेकर युवक-युवती में विवाद, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?