Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी

Featuredinternational

Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी

Hum Vatan News
Last updated: June 24, 2026 2:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
SHARE
× Popup Image

Indus Waters Treaty : नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पानी के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन हासिल करने की कोशिशों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद अब पाकिस्तान के नेताओं के बयान और सैन्य गतिविधियां चर्चा का विषय बन गई हैं।

Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty: Pakistan’s new military preparations; threatens India with war.

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना की 8 ब्रिगेड ने करीब 35 एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। इसके साथ ही एआई आधारित फेंसिंग, आधुनिक निगरानी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर नेटवर्क को भी सक्रिय किया गया है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान सीमा से पांच बटालियनों को हटाकर रावलाकोट, कोटली और भीम्बर सेक्टर में तैनात किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

चीन और तुर्किये से मिल रही सैन्य मदद

- Advertisement -
HTML5 Icon

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाकिस्तान को 36 मल्टी-रोल जे-सीरीज लड़ाकू विमान उपलब्ध कराए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, साल के अंत तक पाकिस्तान को चीन का पांचवीं पीढ़ी का जे-35 फाइटर जेट भी मिल सकता है, जिसकी टेस्ट फ्लाइट पूरी हो चुकी है।

CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप

वहीं तुर्किये पाकिस्तान में कराची के पास कॉम्बैट ड्रोन असेंबली प्लांट स्थापित कर रहा है। इस संयंत्र में हर साल लगभग 700 ड्रोन तैयार किए जाने की योजना है। इसके अलावा तुर्किये पाकिस्तान को MILGEM क्लास पनडुब्बियां भी उपलब्ध करा रहा है, जिनकी डिलीवरी इस वर्ष के अंत तक हो सकती है।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान

दो दिन पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि पाकिस्तान की जल सुरक्षा को खतरा महसूस हुआ तो वह भारत के खिलाफ युद्ध का विकल्प भी चुन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सिंधु नदी प्रणाली के जल प्रवाह को रणनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले एक वर्ष में इस मामले में हुए सभी घटनाक्रमों की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था और स्पष्ट किया था कि सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई होने तक संधि बहाल नहीं की जाएगी।

क्या है सिंधु जल संधि?

सिंधु नदी प्रणाली में सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज समेत कुल छह नदियां शामिल हैं। इन नदियों का जलग्रहण क्षेत्र लगभग 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें पाकिस्तान, भारत, चीन और अफगानिस्तान की भूमि शामिल है।

भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद 1947 के विभाजन के समय से चला आ रहा था। विश्व बैंक की मध्यस्थता में लगभग नौ वर्षों तक चली वार्ता के बाद 19 सितंबर 1960 को कराची में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

यह समझौता दुनिया के सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय जल समझौतों में से एक माना जाता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह फिर से दोनों देशों के बीच तनाव का बड़ा कारण बन गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?