Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

देश - विदेश

मोदी ने एससीओ मंच से दिया संदेश, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा

Hum Vatan News
Last updated: September 1, 2025 5:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन की यात्रा पर हैं। चीन में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। आज चीन के तियानजिन में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग से मुलाकात की।

Contents
पीएम मोदी ने एससीओ का असली अर्थ समझायापीएम मोदी ने एससीओ बैठक को किया संबोधितचीन के राष्ट्रपति ने दिया उद्घाटन भाषणचीनी राष्ट्रपति ने किया बड़ा एलानपीएम मोदी कर रहे संबोधिततीन नेता एक साथ मंच परपुतिन से मिले पीएम मोदी

दरअसल, जहां एक ओर एक तरफ दुनिया उथल-पुथल से जूझ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम समेत कुछ बेतुके फैसलों ने ना-उम्मीदी का माहौल पैदा कर दिया है।

पीएम मोदी ने एससीओ का असली अर्थ समझाया

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एससीओ की नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि भारत ने एससीओ के सदस्य के रूप में बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है। एससीओ के लिए भारत का दृष्टिकोण और नीति तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर आधारित है।

CG: सितंबर में लगेगा बड़ा झटका, बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, उसके बाद…

चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के सदस्यों के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का सबसे बुरा रूप देखा। मैं इस दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़े होने वाले मित्र देश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने एससीओ बैठक को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के सदस्यों के सत्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेकर खुशी हो रही है। मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हमारे भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आज उज़्बेकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं।

चीन के राष्ट्रपति ने दिया उद्घाटन भाषण

तियानजिन में एससीओ सदस्य सत्र में अपने उद्घाटन भाषण में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि 24 साल पहले, जब इसकी स्थापना हुई थी, तभी से एससीओ ने शंघाई भावना की स्थापना की थी, जो पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक लाभ, समानता, परामर्श, सभ्यताओं की विविधता के प्रति सम्मान और साझा विकास की खोज पर आधारित है।

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य विश्वास-निर्माण तंत्र स्थापित करने वाले पहले देश थे, जिसने हमारी विस्तृत सीमाओं को मित्रता, पारस्परिक विश्वास और सहयोग के बंधन में बदल दिया। हम आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की तीन शक्तियों के विरुद्ध बहुपक्षीय कार्रवाई करने वाले पहले देश थे। हमने कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सहयोग को लगातार बढ़ावा दिया।

चीनी राष्ट्रपति ने किया बड़ा एलान

एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरुआत के साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बड़ा एलान किया। चीनी राष्ट्रपति ने इस साल शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों को 281 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ग्रांट देने की घोषणा की। माना जा रहा है कि ये मदद सदस्य देशों की आर्थिक और विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए होगी।

पीएम मोदी कर रहे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी खुलकर बातचीत की। पीएम एससीओ नेताओं को संबोधित कर रहे हैं।

तीन नेता एक साथ मंच पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतन एससीओ के मंच पर एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ आपस में मुलाकात की। तीनों देशों के बीच ट्रायो डिप्लोमेसी देखने को मिली।

पुतिन से मिले पीएम मोदी

रविवार को चीन के तियानजिन शहर में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति के द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Tecno Pova 8
Tecno Pova 8 India Launch: भारत में इस दिन एंट्री करेगा 8,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, फ्लिपकार्ट पर टीजर लाइव
Featured tech
Now the England tour is also in jeopardy; find out how serious King Kohli's 'rare' injury is.
अफगानिस्तान सीरीज छूटी, अब इंग्लैंड दौरा भी खतरे में; जानिए कितनी गंभीर है किंग कोहली की यह ‘दुर्लभ’ चोट
Featured खेल
CG Education Update : शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 273 शिक्षकों का वेतन रोका
Featured छत्तीसगढ़
The '80s toy craze that made history is set to return to theaters as 'He-Man'
लौट आया बचपन! 80s के खिलौनों का वो क्रेड जिसने रचा था इतिहास, ‘ही-मैन’ के रूप में थिएटर्स में वापसी को तैयार
Featured मनोरंजन
CG NEWS : हत्या के बाद आरोपी का चुनौती भरा मैसेज, पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़
The true meaning of Shiva's 'renunciation of everything' is hidden in the mythological documents of Shri Amarnath Ji.
अध्यात्म का सबसे बड़ा सबक: श्री अमरनाथ जी के पौराणिक दस्तावेजों में छुपा है शिव के ‘सब कुछ त्यागने’ का असली मर्म
Featured religion
Andaman Basin to become India's new hydrocarbon hub
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान- अंडमान बेसिन बनेगा देश का नया ‘हाइड्रोकार्बन हब’, श्री विजय पुरम में मिले पुख्ता संकेत
Featured national
Cockroach Janata Party’ एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए अभिजीत, विरोध प्रदर्शन को लेकर तेज हुई सियासी चर्चा
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निकले फील्ड पर, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल मंत्र, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत – आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?