Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Khan Sir के संस्थान में तोड़फोड़ और मारपीट, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Khan Sir के संस्थान में तोड़फोड़ और मारपीट, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Featuredदेश - विदेश

Khan Sir के संस्थान में तोड़फोड़ और मारपीट, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Hum Vatan News
Last updated: June 3, 2026 2:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पटना। राजधानी पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक Khan Sir की कोचिंग संस्था ग्लोबल स्टडीज पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कोचिंग के एक सुरक्षा गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Contents
गार्ड से मारपीट, पोस्टर फाड़े गएगोलीबारी के दावे से पीछे हटे खान सरछात्रों का प्रदर्शन, कोचिंग बंदसरकार बनाएगी कोचिंग नीति

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रोशन आनंद के अलावा उनके सहयोगी अभिषेक और गौरव शामिल हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गार्ड से मारपीट, पोस्टर फाड़े गए

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कोचिंग के सुरक्षा गार्ड को बाहर ले जाकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाने और कोचिंग के पोस्टर फाड़ने की भी बात सामने आई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

खान सर ने आरोप लगाया है कि हमला ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि हमले में गार्ड का सिर फोड़ दिया गया, जिसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मैनचेस्टर जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें! IndiGo ने अचानक लिया उड़ानों को अस्थाई रूप से बंद करने का कड़ा फैसला

गोलीबारी के दावे से पीछे हटे खान सर

घटना के बाद खान सर ने प्रारंभिक प्रतिक्रिया में गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा कि तनावपूर्ण माहौल के कारण उन्हें स्थिति स्पष्ट नहीं समझ आई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में भी गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं है। वहीं पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

छात्रों का प्रदर्शन, कोचिंग बंद

हमले के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए बुधवार को खान सर की कोचिंग बंद रखी गई। छात्रों से बातचीत के दौरान खान सर ने कहा कि फिलहाल पढ़ाई नहीं हो पाएगी और उनकी पहली प्राथमिकता घायल गार्ड का इलाज है।

उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संस्था हमेशा गरीब और जरूरतमंद छात्रों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करती है और इसी वजह से कुछ लोगों को परेशानी हो रही है।

सरकार बनाएगी कोचिंग नीति

घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था और कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिहार शिक्षा विभाग ने अगले तीन महीने के भीतर राज्य के लिए नई कोचिंग नीति बनाने की घोषणा की है। इसके तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, सूरजपुर में दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रायपुर में सड़क हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, 6 लाख के मुआवजे पर अड़ी विदेशी युवती’ VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को High Court’ से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने से कोर्ट का इनकार
Featured छत्तीसगढ़
Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर’ 10वीं पास के लिए 4,651 वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Nvidia CEO Jensen Huang Affair: Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का चीनी महिला से अफेयर? गोपनीय जानकारी लीक होने का शक
Featured देश - विदेश
West Bengal Rape Murder Case: बंगाल में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की मौत, पुलिस ने घेराबंदी कर किया एनकाउंटर
Featured national
PM Modi’ ने जवानों संग मनाई दिवाली, बस्तर के लोकगीत पर जमकर झूमे’ महिला जवानों के साथ किया डांस
Featured छत्तीसगढ़
India Poverty Rate: देश में तेजी से घटी गरीबी, अब कितने लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ? सामने आया आंकड़ा
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत’ बिलासपुर से छपरा तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Seoni Fire Accident: सिवनी के छपारा में बड़ा हादसा, सर्राफा व्यापारी के घर में लगी भीषण आग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

Uproar by Trump supporters: अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ी नस्लीय नफरत? दिवाली कार्यक्रम में विवादित पोस्टर से मचा बवाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?