Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में..अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में..अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम.

अन्यखेलछत्तीसगढ़देश - विदेश

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में..अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम.

Hum Vatan News
Last updated: March 27, 2026 8:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 27 मार्च 2026/ देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

*देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ*

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले*

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

*डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण*

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

*तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत*

खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : प्रदर्शनकारियों ने रोका नेशनल हाईवे, विजय शर्मा का काफिला फंसा
Featured छत्तीसगढ़
NH-30 Four-Lane Project
MP-CG कनेक्टिविटी को रफ्तार , NH-30 Four-Lane Project की DPR को मिली मंजूरी
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
युवा वैज्ञानिकों को सम्मान , CM Vishnu Deo Sai ने मेधावी छात्रों को सौंपे गोल्ड मेडल और उपाधियां
Featured छत्तीसगढ़
BRICS 2026 : जयशंकर का वैश्विक संदेश—स्थिरता और शांति पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा
Featured देश - विदेश
CG Breaking News
CG Breaking News : पिता के सामने ही बेटे ने तोड़ा दम , आकाशीय बिजली ने छीन ली जान
Featured छत्तीसगढ़
Raja Shivaji Worldwide Collection : रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का जलवा’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
Featured मनोरंजन
PBKS vs MI : ‘मैं हालात को…’, लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द
Featured खेल
Anwar Dhebar
जमानत याचिका खारिज , हाईकोर्ट से Anwar Dhebar की अर्जी नामंजूर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

VIP Treatment In Prison
Featuredछत्तीसगढ़

VIP Treatment In Prison : जेल के भीतर ‘खास’ सेवा , पैसे दो और सुविधाओं का आनंद लो, प्रहरी का खेल खत्म

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत , छत्तीसगढ़ के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
NEET UG 2026 Exam Date
Featuredदेश - विदेश

NEET UG 2026 Exam Date : नया एडमिट कार्ड होगा जारी , 21 जून की परीक्षा के लिए जल्द डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?