Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पूछताछ के बाद ED ऑफिस से बाहर निकले एक्टर डिनो मोरिया, 3 घंटे चली बातचीत, जानें क्या है पूरा मामला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पूछताछ के बाद ED ऑफिस से बाहर निकले एक्टर डिनो मोरिया, 3 घंटे चली बातचीत, जानें क्या है पूरा मामला

Featuredमनोरंजन

पूछताछ के बाद ED ऑफिस से बाहर निकले एक्टर डिनो मोरिया, 3 घंटे चली बातचीत, जानें क्या है पूरा मामला

Hum Vatan News
Last updated: June 19, 2025 4:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया गुरुवार को अपने भाई सैंटिनो मोरिया के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे। मीठी नदी सफाई घोटाले में साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद दोनों ईडी कार्यालय से बाहर निकले। यह पूछताछ 65.54 करोड़ रुपये की मीठी नदी के लिए गाद निकालने के ठेकों से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग योजना की चल रही जांच का हिस्सा है। पीटीआई के अनुसार 49 वर्षीय अभिनेता मामले में सह-आरोपी सैंटिनो मोरिया के साथ नया समन मिलने के बाद लगभग 10:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।

Contents
  • डिनो के मुंबई आवास पर ईडी ने छापा मारा
  • क्या है मीठी नदी घोटाला?
  • डिनो मोरिया का वर्क फ्रंट

डिनो के मुंबई आवास पर ईडी ने छापा मारा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 जून को मीठी नदी सफाई घोटाले को लेकर महाराष्ट्र में डिनो मोरिया के आवास पर छापेमारी की। इस घोटाले में शामिल ठेकेदारों और बीएमसी अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की गई। गौरतलब है कि मीठी नदी सफाई घोटाले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी इस मामले की समानांतर जांच शुरू कर दी है। यह घोटाला 65 करोड़ का है और इस मामले में कुल 13 आरोपी हैं। छापेमारी में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के सहायक अभियंता प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के घर शामिल थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या है मीठी नदी घोटाला?

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि ‘मीठी नदी घोटाला’ महाराष्ट्र में मीठी नदी की सफाई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की बिक्री और खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि ये मशीनें कोच्चि स्थित कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराये पर ली गई थीं और इसमें भारी वित्तीय अनियमितता हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

डिनो मोरिया का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि हाल ही में उन्हें कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जो 6 जून, 2025 को दुनियाभर में सिल्वर स्क्रीन पर आई थी। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026
Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026 : LPG संकट 12 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, पैनिक बाइंग से इंडक्शन के दाम 20% बढ़े
Featured छत्तीसगढ़
8th Pay Commission Latest : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर क्या 8वें वेतन आयोग में बदल जाएगा महंगाई भत्ते का आधार
business Featured
Meat Shop Closed Dates 2026 : मांसाहारियों के लिए बड़ी खबर में 3 दिनों तक मीट की बिक्री पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Opium Cultivation Case
Chhattisgarh Opium Cultivation Case : विमल ताम्रकार के खेत में मिला अफीम का साम्राज्य, अधिकारी ने की थी गलत रिपोर्टिंग
Featured छत्तीसगढ़
Amit Shah : अमित शाह की बड़ी घोषणा’ छत्तीसगढ़ के आपदा प्रभावित इलाकों के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर
Featured छत्तीसगढ़
Double Murder News
Double Murder News : यूट्यूब हिस्ट्री ने खोला राज गर्भ गिराने का तरीका ढूंढ रहा था आरोपी, मां-बच्चे की गई जान
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Higher Education Budget 2026
Chhattisgarh Higher Education Budget 2026 : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा ऐलान, 37 योजनाओं से संवरेगा छात्रों का भविष्य
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh School Teacher Ratio
Chhattisgarh School Teacher Ratio : विधायक राघवेंद्र सिंह के सवाल पर घिरी सरकार, स्कूलों में शिक्षकों की कमी उजागर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Anganwadi Bharti 2026 : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026 शुरू, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

अमेरिका-ईरान जंग का 14वां दिन, Donald Trump ने ईरान पर साधा तीखा निशाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेमी-प्रेमिका गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?