Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने दिया अपना नाम, बड़ी होकर हॉलीवुड एक्टर के प्यार में हुई दीवानी, अब लाइफ में हुई नई एंट्री
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने दिया अपना नाम, बड़ी होकर हॉलीवुड एक्टर के प्यार में हुई दीवानी, अब लाइफ में हुई नई एंट्री

Featuredमनोरंजन

कूड़े के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने दिया अपना नाम, बड़ी होकर हॉलीवुड एक्टर के प्यार में हुई दीवानी, अब लाइफ में हुई नई एंट्री

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2025 8:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कहते हैं किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है जिनके इरादे नेक होते हैं और यह बात पूरी तरह से दिशानी चक्रवर्ती पर लागू होती है। बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की कहानी जितनी भावुक है, उतनी ही प्रेरणादायक भी। भले ही वह मिथुन की बायोलॉजिकल बेटी नहीं हैं, लेकिन प्यार, अपनापन और रिश्तों की गर्माहट में उन्होंने कभी किसी कमी का अहसास नहीं किया। यह कहानी शुरू होती है एक अखबार की हेडलाइन से जिसमें छपा था कि एक नवजात बच्ची को कोलकाता में कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। एक राहगीर ने उसे देखा, घर ले गया और उसकी जान बचाई।

Contents
मिथुन ने किया बड़ा फैसलाइन फिल्मों से हॉलीवुड में हासिल किया मुकामरिलेशनशिप की चर्चा

मिथुन ने किया बड़ा फैसला

इस मासूम सी बच्ची की खबर ने मिथुन चक्रवर्ती के दिल को छू लिया, उन्होंने अपनी पत्नी योगिता बाली से बात की और फैसला लिया, उस बच्ची को अपना प्यार, नाम और पहचान देने का। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह बच्ची बन गई दिशानी चक्रवर्ती, मिथुन और योगिता की दुलारी बेटी। दिल से अपनाए गए इस रिश्ते में कभी कोई फासला नहीं आया। मिथुन और योगिता ने दिशानी को इतना स्नेह दिया कि कभी भी उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वह गोद ली गई हैं। कोलकाता में जन्मी दिशानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में ही की, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, उनका झुकाव अभिनय की ओर होने लगा, बिल्कुल अपने पापा की तरह। एक्टिंग में करियर बनाने का ख्वाब लिए वो अमेरिका के लॉस एंजेलस गईं और न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन फिल्मों से हॉलीवुड में हासिल किया मुकाम

साल 2017 में उन्होंने हॉलीवुड की शॉर्ट फिल्म ‘द गिफ्ट’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘होली स्मोक’, ‘अंडरपास’, ‘वाय डिड यू डू इट’ और ‘टू फेस्ड’ जैसी शॉर्ट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से सबका ध्यान खींचा। साल 2022 में आई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘द गेस्ट’ ने उन्हें न केवल पहचान दी, बल्कि एक्टिंग की दुनिया में उनकी प्रतिभा को भी सराहा गया। बॉलीवुड से दूर रहने वाली दिशानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। वो अक्सर अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती और भाइयों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

mithun chakraborty adopted daughter dishani chakraborty

रिलेशनशिप की चर्चा

ग्लैमर की दुनिया में काम करने के साथ-साथ दिशानी की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है। साल 2021 में उन्होंने हॉलीवुड एक्टर कोडी सुलेक को डेट करना शुरू किया। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई। साल 2022 में दोनों ने अपनी पहली एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की और तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन अफसोस, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। ब्रेकअप के बाद दिशानी ने कोडी के साथ अपनी सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दीं। पर जिंदगी ठहरती नहीं, चलती रहती है। अब दिशानी एक नई रिलेशनशिप में हैं और इस बार उनके दिल को छू गया है एक विदेशी सिनेमेटोग्राफर, माइल्स मंट्जारिस। दोनों ने साथ में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके बीच की केमिस्ट्री साफ झलकती है। एक तस्वीर के कैप्शन में दिशानी ने लिखा, ‘मम्मी ने अप्रूव कर दिया है।’ इस एक लाइन से जाहिर होता है कि अब यह रिश्ता परिवार की स्वीकृति के साथ आगे बढ़ रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बीजापुर में IED विस्फोट से दहशत, नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में तीन लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश नाकाम, खतरनाक बाइक रील बनाने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ VSK App को लेकर गरमाया विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा- छात्रों और शिक्षकों की सुविधा सर्वोपरि
Featured छत्तीसगढ़
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान…. दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन….. महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल से महिला हुई नशा मुक्त, बेटी के साथ सुरक्षित जीवन की ओर लौटी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना….प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता’ मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्त में, बीजापुर में 8 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, फर्नेस में ब्लास्ट जैसी बॉयलिंग से चार श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Sanjay Dutt के बर्थडे सेलिब्रेशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फैन को मिली सशर्त अनुमति

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?