Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: महाकुंभ में बने कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज सौंपे गए सर्टिफिकेट; गदगद हुए CM योगी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » महाकुंभ में बने कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज सौंपे गए सर्टिफिकेट; गदगद हुए CM योगी

Featuredदेश - विदेश

महाकुंभ में बने कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज सौंपे गए सर्टिफिकेट; गदगद हुए CM योगी

Hum Vatan News
Last updated: February 27, 2025 2:36 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

प्रयागराज में 45 दिनों तक आयोजित हुए विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम- महाकुंभ का महाशिवरात्रि के अवसर पर समापन हो गया। 45 दिन के इस अभूतपूर्व आयोजन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अभूतपूर्व इसलिए क्योंकि दुनियाभर के लोगों ने आस्था का ऐसा महासागर इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा। 45 दिन में 66 करोड़ तीस लाख से ज्यादा भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई। हर दिन सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे। 50 लाख से ज्यादा विदेशी भक्त आए। 70 से ज्यादा देशों के लोग प्रयागराज पहुंचे। पूरी दुनिया ये देखकर हैरान है कि अमेरिका से दोगुनी आबादी और दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों की कुल पॉपुलेशन से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंचे थे।

Contents
70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी थे तैनातरिकॉर्ड वाला महाकुंभ-स्वच्छता का बना वर्ल्ड रिकॉर्डइन रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट आज सौंपे गए-PM से लेकर कई राज्यों को मुख्यमंत्रियों, फिल्मी सितारों ने लगाई डुबकीCM योगी ने 45 दिनों में 10 बार महाकुंभ नगर का किया दौरा

भूपेश गुट के नेता ने किया पंचायत चुनाव में खेला, पार्टी के दिग्गज लीडर का आरोप

- Advertisement -
HTML5 Icon

70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी थे तैनात

बड़ी बात ये है कि ये कोई सरकारी आयोजन नहीं था, ये सनातन की पंरपरा और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का मेला था। महाकुंभ में 37 हजार से ज्यादा पुलिसवाले तैनात किए गए थे, 14 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स थे। सीआरपीफ के भी जवानों की तैनाती की गई। कुल 70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात था और बड़ी बात ये है कि महाकुंभ के समापन के मौके पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिकॉर्ड वाला महाकुंभ-

  • 66.30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए
  • अमेरिका की आबादी से दोगुने लोग पहुंचे
  • 193 देशों की आबादी से ज्यादा महाकुंभ में आए
  • सिर्फ भारत-चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा
  • 120 करोड़ हिंदुओं में से 66 करोड़ से ज्यादा की डुबकी
  • दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम से 166 गुना बड़ा मेला एरिया
  • 4 हजार हेक्टेयर में महाकुंभ मेला जोन का स्ट्रक्चर
  • 4 लाख से ज्यादा टेंट-तंबू, 1.5 लाख टॉयलेट बने

गोविंदा-सुनीता ने 6 महीने पहले फाइल किया था तलाक, अब वायरल हुआ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सुनीता आहूजा का बयान

स्वच्छता का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वहीं, आपको बता दें कि इस बार महाकुंभ में सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड नहीं बना, स्वच्छता का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के 4 जोन्स में एक साथ 19 हजार सफाईकर्मियों ने सफाई करके, झाड़ू लगाकर एक नई मिसाल पेश की है। सफाईकर्मियों की इस पहल को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए गिनीज बुक की टीम भी मौजूद थी। 2019 के कुंभ में जहां 10 हजार सफाईकर्मियों ने एक साथ झाडू लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया था लेकिन इस बार ये संख्या 19 हजार थी।

इन रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट आज सौंपे गए-

  1. गंगा सफाई का रिकॉर्ड बना, 4 अलग अलग स्थानों पर 360 लोगों द्वारा सफाई करने का रिकॉर्ड
  2. हैंड पेंटिंग में – 10,102 लोगों का रिकॉर्ड, पहले 7660 लोगों का था।
  3. झाडू लगाने में- 19000 लोगों का रिकॉर्ड बना, पहले 10,000 लोगों का था।

PM से लेकर कई राज्यों को मुख्यमंत्रियों, फिल्मी सितारों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ अपनी स्वच्छता को लेकर भी चर्चा में रहा जिसमें स्वच्छता कर्मियों की अहम भूमिका रही। महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना से इसकी छवि थोड़ी धूमिल हुई, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इस घटना का कोई खास असर नहीं पड़ा और लोगों का आगमन अनवरत जारी रहा। भगदड़ में 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी। महाकुंभ मेले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, फिल्मी सितारों और खेल जगत, उद्योग जगत की हस्तियों तक ने संगम में डुबकी लगाई और प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

CM योगी ने 45 दिनों में 10 बार महाकुंभ नगर का किया दौरा

महाकुंभ के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार शुरू से ही गंभीर रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 45 दिनों में 10 बार महाकुंभ नगर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा, उन्होंने लखनऊ और गोरखपुर में नियंत्रण कक्ष से मेले पर पैनी नजर रखी। मुख्यमंत्री महाकुंभ के औपचारिक समापन की घोषणा करने आज यहां आए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : खेत में काम के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र ने गंवाई जान
Featured छत्तीसगढ़
CG Employment Scheme : प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, स्थानीय भर्ती करने वाले उद्योगों को सरकार देगी प्रोत्साहन
Featured छत्तीसगढ़
Tragic accident in Etah, UP
Etah Bus Accident : खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल
Featured national
Accused Avinash Shukla in 24-hour police custody.
Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, प्रतापगढ़ में पूछताछ तेज; ट्रस्ट अधिकारियों से फिर होगी पूछताछ
Featured national
Alpha Movie Review
Alpha Movie Review : आलिया-शरवरी की स्पाई फिल्म पर बंटी राय, बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग की तारीफ
Featured मनोरंजन
IND vs ENG 2nd T20I Playing XI : दूसरे टी20 में टीम इंडिया की रणनीति बदलने के संकेत, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ब्लू जर्सी में पहला मौका
Featured खेल देश - विदेश
CG NEWS : नकटी की जमीन, VIP भूखंड और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Featured छत्तीसगढ़
IRCTC की फर्जी वेबसाइट से हो रही ऑनलाइन ठगी, सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी
Featured tech देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

NEET-JEE Exams : NEET-JEE में नई व्यवस्था की तैयारी, बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन को मिलेगा बड़ा महत्व

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : खेत में काम के दौरान बदला मौसम, आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredinternational

Trump AI Crypto Strategy : चीन को पीछे छोड़ने का दावा, AI-क्रिप्टो में अमेरिकी बढ़त पर बोले ट्रंप

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?