Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का भी पावरहाउस है सूखा धनिया; डाइट में शामिल करने पर मिलते हैं 7 गजब फायदे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का भी पावरहाउस है सूखा धनिया; डाइट में शामिल करने पर मिलते हैं 7 गजब फायदे

खेल

सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का भी पावरहाउस है सूखा धनिया; डाइट में शामिल करने पर मिलते हैं 7 गजब फायदे

Hum Vatan News
Last updated: February 19, 2025 2:37 PM
By
humvatan@nimble
Share
SHARE
× Popup Image

धनिया, जिसे अंग्रेजी में कोरिएंडर कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। इसकी पत्तियों और बीज दोनों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखा धनिया न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक पावरहाउस है?

Contents
पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्तकैसे खाएं?ब्लड शुगर को करे कंट्रोलकैसे खाएं?वजन घटाने में मददगारकैसे खाएं?स्किन को बनाए ग्लोइंगकैसे खाएं?दिल को रखे हेल्दीकैसे खाएं?इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगारकैसे खाएं?महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंदकैसे खाएं?कैसे करें सूखे धनिये का सही इस्तेमाल?

जी हां, सही पढ़ा आपने! सूखे धनिया के बीजों में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं, जिन्हें धनिया पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में, अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में जगह देते हैं, तो सेहत को कई हैरतअंगेज फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें इसके 7 हेल्थ बेनिफिट्स।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त

अगर आपको एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या रहती है, तो सूखा धनिया आपकी हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं। इसमें मौजूद फाइबर और डाइजेस्टिव एंजाइम्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कैसे खाएं?

  • 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
  • इसे दाल, सब्जी और रायते में शामिल करें।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए सूखा धनिया बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

कैसे खाएं?

  • सुबह गुनगुने पानी के साथ धनिया पाउडर लें।
  • इसे चाय या ग्रीन टी में मिलाकर पिएं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो सूखा धनिया आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।

कैसे खाएं?

  • 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
  • इसे डिटॉक्स वॉटर में मिलाकर पी सकते हैं।

स्किन को बनाए ग्लोइंग

सूखे धनिये में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है।

कैसे खाएं?

  • इसे रोजाना खाने में शामिल करें।
  • धनिया पाउडर और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।

दिल को रखे हेल्दी

सूखा धनिया कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय रोगों से बचाव करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

कैसे खाएं?

  • अपनी डेली डाइट में धनिया पाउडर को शामिल करें।
  • इसे गर्म पानी में मिलाकर रोज पिएं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

अगर बार-बार बीमार पड़ते हैं या वायरल इंफेक्शन से बचना चाहते हैं, तो सूखा धनिया आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बना सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

कैसे खाएं?

  • धनिया पाउडर को हल्दी और शहद के साथ मिलाकर लें।
  • इसे सूप या हर्बल टी में डालकर पिएं।

महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद

सूखा धनिया महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं, जैसे ऐंठन और अनियमितता को कम करता है।

कैसे खाएं?

  • धनिया पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर खाएं।
  • इसे हर्बल चाय में मिलाकर पी सकते हैं।

कैसे करें सूखे धनिये का सही इस्तेमाल?

  • सब्जियों, दालों और करी में धनिया पाउडर मिलाएं।
  • गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
  • दही, रायता और सलाद में थोड़ा सा डालकर टेस्ट और हेल्थ बेनिफिट्स बढ़ाएं।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिखाई संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली : ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेहत के साथ युवाओं को मिल रही मुख्यधारा की रोशनी…जिला प्रशासन की अनूठी पहल से संवर रही जिंदगी
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : फार्महाउस में आरक्षक की मौत से सनसनी, हत्या या हादसा’ जांच शुरू
Featured छत्तीसगढ़
Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट
Featured छत्तीसगढ़
Monsoon Crisis 2026 : भारत पर ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा’ मई-जुलाई में बढ़ेगी भीषण गर्मी, कमजोर पड़ सकता है मानसून
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh High Court
छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ा झटका , Chhattisgarh High Court ने नक्सल केस से जुड़ी सरकार की अपील को किया खारिज
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredखेल

IPL 2026 : जीत के बाद भी पंत पर पड़ा भारी जुर्माना, BCCI ने दिखाई सख्ती

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

PBKS vs MI : ‘मैं हालात को…’, लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेल

IPL 2026 Playoffs Scenario : RCB से हार के बाद क्या अभी भी KKR की उम्मीदें जिंदा हैं? जानें पूरा समीकरण

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?