Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाईकोर्ट की सुनवाई, सरकार से मांगा जवाब
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाईकोर्ट की सुनवाई, सरकार से मांगा जवाब

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाईकोर्ट की सुनवाई, सरकार से मांगा जवाब

Hum Vatan News
Last updated: January 13, 2026 2:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : बिलासपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य परिषद से जुड़े विवाद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 फरवरी निर्धारित की है।

Contents
शासन को रखना होगा पक्षजंबूरी स्थगन के फैसले से बढ़ा विवादआयोजन स्थल बदलने और वित्तीय अनियमितता का आरोप

याचिका में बृजमोहन अग्रवाल ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य परिषद अध्यक्ष पद से हटाए जाने की प्रक्रिया और निर्णय को चुनौती दी है। उनका कहना है कि उन्हें असंवैधानिक तरीके से पद से हटाया गया, जो संस्था के नियमों और प्रक्रियाओं के विरुद्ध है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Tuesday’s solutions : सात्विक आचरण रखें, मांस-मदिरा का सेवन न करें

- Advertisement -
HTML5 Icon

शासन को रखना होगा पक्ष

हाईकोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब राज्य शासन को मामले में अपना पक्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। शासन के जवाब के आधार पर ही आगे की न्यायिक कार्रवाई तय की जाएगी।

जंबूरी स्थगन के फैसले से बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक 5 जनवरी को सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से जंबूरी आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस निर्णय को भ्रामक बताते हुए जंबूरी आयोजन यथावत रखने का फैसला किया।

इसी दौरान यह भी कहा गया कि बृजमोहन अग्रवाल वैधानिक रूप से राज्य परिषद के अध्यक्ष नहीं हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

आयोजन स्थल बदलने और वित्तीय अनियमितता का आरोप

बैठक में यह मुद्दा भी सामने आया कि राज्य परिषद और कार्यकारिणी की अनुमति के बिना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जंबूरी आयोजन स्थल को बदलकर बालोद कर दिया गया। इसे संस्था के संविधान, नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन बताया गया।

सबसे गंभीर आरोप वित्तीय अनियमितता को लेकर लगाए गए। बताया गया कि जंबूरी आयोजन के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत 10 करोड़ रुपये भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के खाते में जमा कराने के बजाय जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इसे संस्था की स्वायत्तता में सीधा हस्तक्षेप और गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया।

अब इस पूरे मामले पर हाईकोर्ट की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी, जिस पर शासन के जवाब के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Bemetara ACB Bribery Case : थाने में घूसखोरी का भंडाफोड़’ ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे को किया गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत
Featured छत्तीसगढ़
क्या जल्द शादी करेंगे अली गोनी और जैस्मीन भसीन? एक्टर ने दिया बड़ा संकेत, बोले- ‘हो सकता है इसी साल…’
Featured मनोरंजन
CG NEWS : यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, बिना ट्रैकिंग डिवाइस चलने वाली बसों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
Featured छत्तीसगढ़
UCC in CG : छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की कवायद शुरू, समिति करेगी कानून का अध्ययन और प्रारूप तैयार
Featured छत्तीसगढ़
Ram Mandir offering theft case : चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, चंपत राय के इस्तीफे की खबर
Featured देश - विदेश
Major government decision: Passport fees increased from July 1.
Passport fees increased : नया पासपोर्ट और री-इश्यू दोनों महंगे, 1 जुलाई से बदलेगा शुल्क ढांचा
Featured national
CG BREAKING : सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन सफल, जंगल से हथियार और लाखों रुपये की बरामदगी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : श्रमिक परिवारों के बच्चों को मुफ्त पढ़ाई का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Jharkhand Road Accident: Horrific collision between a truck and a pickup in Ramgarh.
Featurednational

Jharkhand Road Accident : रामगढ़ सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

डेब्यू से पहले बढ़ी Vaibhav Suryavanshi’ की इंतजार की घड़ियां, कप्तान श्रेयस अय्यर पर चयन का दबाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?