Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : हेलमेट विवाद में मंत्री पर सवाल, NSUI नेता FIR में फंसे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : हेलमेट विवाद में मंत्री पर सवाल, NSUI नेता FIR में फंसे

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : हेलमेट विवाद में मंत्री पर सवाल, NSUI नेता FIR में फंसे

Hum Vatan News
Last updated: February 10, 2026 1:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बिना हेलमेट बाइक चलाने का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। मंत्री की कथित नियमों की अनदेखी से शुरू हुआ विवाद अब NSUI नेता पर FIR तक पहुंच गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Contents
“रात 10 से सुबह 8 तक छूट” वाला बयान भी वायरलकार्रवाई न होने पर NSUI का विरोधTI से दुर्व्यवहार का आरोप, FIR दर्जकांग्रेस ने उठाए सवाल

दरअसल, 23 जनवरी की सुबह दुर्ग शहर विधायक और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले थे। उसी दौरान यातायात जागरूकता सप्ताह भी चल रहा था, लेकिन मंत्री बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जो बाद में चर्चा का विषय बन गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Vijaya Ekadashi 2026 : विजया एकादशी 2026 पारण टाइमिंग जानें कब खोलें व्रत

- Advertisement -
HTML5 Icon

“रात 10 से सुबह 8 तक छूट” वाला बयान भी वायरल

मामला तूल पकड़ने पर जब मीडिया ने मंत्री से सवाल किए तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हेलमेट नियमों में शिथिलता रहती है। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर निकले थे, इसलिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं था। मंत्री का यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

कार्रवाई न होने पर NSUI का विरोध

मंत्री पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज NSUI ने विरोध का रास्ता अपनाया। 7 फरवरी को NSUI दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दुर्ग ट्रैफिक थाना पहुंचे। उन्होंने ट्रैफिक TI युवराज साहू से शिक्षा मंत्री के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान NSUI नेता प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर चूड़ी, बिंदी और साड़ी लेकर पहुंचे। उनका तर्क था कि जब आम जनता और छात्रों पर बिना हेलमेट के चालान काटे जा रहे हैं, तो मंत्री के मामले में अलग नियम क्यों।

TI से दुर्व्यवहार का आरोप, FIR दर्ज

हालांकि पुलिस का आरोप है कि इस दौरान ट्रैफिक TI के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने NSUI नेता वरुण केवलतानी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस कार्रवाई के बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बिना हेलमेट घूमना और निरीक्षण करना किसी भी जनप्रतिनिधि, खासकर एक मंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

अब सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा नियम सबके लिए बराबर हैं या फिर सत्ता में बैठे लोगों के लिए अलग। फिलहाल, यह मामला कानून, राजनीति और प्रतीकात्मक विरोध के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत
Featured छत्तीसगढ़
क्या जल्द शादी करेंगे अली गोनी और जैस्मीन भसीन? एक्टर ने दिया बड़ा संकेत, बोले- ‘हो सकता है इसी साल…’
Featured मनोरंजन
CG NEWS : यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, बिना ट्रैकिंग डिवाइस चलने वाली बसों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
Featured छत्तीसगढ़
UCC in CG : छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की कवायद शुरू, समिति करेगी कानून का अध्ययन और प्रारूप तैयार
Featured छत्तीसगढ़
Ram Mandir offering theft case : चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, चंपत राय के इस्तीफे की खबर
Featured देश - विदेश
Major government decision: Passport fees increased from July 1.
Passport fees increased : नया पासपोर्ट और री-इश्यू दोनों महंगे, 1 जुलाई से बदलेगा शुल्क ढांचा
Featured national
CG BREAKING : सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन सफल, जंगल से हथियार और लाखों रुपये की बरामदगी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : श्रमिक परिवारों के बच्चों को मुफ्त पढ़ाई का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Jharkhand Road Accident: Horrific collision between a truck and a pickup in Ramgarh.
Featurednational

Jharkhand Road Accident : रामगढ़ सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

डेब्यू से पहले बढ़ी Vaibhav Suryavanshi’ की इंतजार की घड़ियां, कप्तान श्रेयस अय्यर पर चयन का दबाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Ketan Murder Case: Father speaks against daughter, says justice comes first.
Featurednational

Ketan Agarwal Murder Case : सिया के पिता बोले- दोषी है तो कानून दे सख्त सजा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?